विवादित वीडियो पर AAP का जवाब
चंडीगढ़, 15 जून - वायरल हुए कथित विवादित वीडियो पर आम आदमी पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि माना कि वीडियो AI का नहीं है, असली है, लेकिन यह कैसे साबित होगा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति असली है। सवाल यह है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कौन है। यह पहली बार है जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
#Baltej Singh Pannu
# AAP

