गुजरात के वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत, 31 घायल
अहमदाबाद, 17 जून - गुजरात के वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास हुए एक भयानक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक नौ साल का बच्चा भी शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचे और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस और प्रशासन की टीमें साफ कर रही हैं।
#गुजरात के वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर
# 6 की मौत
# 31 घायल

