व्यक्ति ने चलाईं 25 गोलियां, युवक घायल

जालंधर, 17 जून- जालंधर में मंगलवार सुबह तड़के फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में एक व्यक्ति ने लगभग 25 राउंड फायरिंग कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, निहंग बाने में आए अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल नाम के युवक पर करीब 25 गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

फायरिंग में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला मकसूदां मंडी में हुए एक युवक के हत्या मामले से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 
#व्यक्ति ने चलाईं 25 गोलियां
# युवक घायल