मान सरकार का ऐलान, खाटू श्याम, हरिद्वार और वृंदावन के कराए जाएंगे मुफ्त दर्शन 

जालंधर, 14 जून - पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर व बाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहिब-नैना देवी मंदिर के ही दर्शन करा रही थी।  लेकिन श्रद्धालुओं की भारी मांग पर सरकार ने तीन नए रूटों पर स्थित इन तीर्थ स्थलों पर भी अपने खर्चे पर श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला किया है। शनिवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 

 
#मान सरकार
# खाटू श्याम
# हरिद्वार
# वृंदावन