बठिंडा में  201 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार


बठिंडा , 19 जून - बठिंडा पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ अभियान के दौरान उस समय सफलता मिली जब CIA स्टाफ यूनिट पुलिस ने 201 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।जानकारी देते हुए DSP D संदीप सिंह भाटी ने बताया कि इंस्पेक्टर तरनवीर सिंह जी के नेतृत्व में CIA स्टाफ यूनिट पुलिस तलवंडी साबो इलाके में गश्त कर रही थी। तभी जगराम तीरथ के पास सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को शक के आधार पर चेक किया गया। उसके पास से 201 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तलवंडी साबो थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान जगराम तीरथ निवासी मनप्रीत सिंह निंका के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी राजस्थान में 10 kg अफीम की भूसी का मामला दर्ज है।

#बठिंडा