किस टीम ने सभी फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा लिया है?
‘दीदी, आजकल फीफा पुटबॉल विश्व कप खेला जा रहा है...।’
‘हां, मेक्सिको, अमरीका व कनाडा में।’
‘अब तक फुटबॉल विश्व कप की कितनी प्रतियोगिताएं हुई होंगी?’
‘1930 से आरंभ हुए विश्व कप का यह 23वां आयोजन है। विश्व कप हर चार साल बाद आयोजित किया जाता है और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यह दो बार आयोजित न किया जा सका, 1942 व 1948।’
‘विश्व कप खेलने के लिए तो क्वालीफाई करना पड़ता है। क्या कोई ऐसी टीम भी है जिसने सभी विश्व कप में हिस्सा लिया हो?’
‘हां, ब्राज़ील ने सभी 23 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इसके बाद जर्मनी ने 21, अर्जेंटीना ने 19 और इटली व मेक्सिको ने 18 बार हिस्सा लिया है। वैसे विश्व कप में अब तक 84 राष्ट्रीय टीमें खेली हैं।’
‘इनमें से कितनी टीमों ने विश्व कप जीता है?’
‘सिर्फ आठ टीमों ने। पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे ने जीता था और वर्तमान चैंपियन अर्जेंटीना है।’
‘विजेता रहीं आठ टीमें कौन सी हैं?’
‘उरुग्वे, इटली, पश्चिम जर्मनी, ब्राज़ील, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, फ्रांस और स्पेन।’
‘विजेताओं में सबसे सफल कौन रहा है?’
‘ब्राज़ील, जिसने यह कप पांच अवसरों पर जीता है।’
‘क्या कोई ऐसी टीम भी है जो फाइनल में तो पहुंची हो, लेकिन उसने ट्राफी कभी न उठायी हो?’
‘ऐसी तो पांच टीमें हैं, जबकि 12 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं, लेकिन कभी उससे आगे न जा सकीं।’
‘वह पांच टीमें कौन सी हैं?’
‘नीदरलैंड्स 3 बार रनर-अप रही, चेक रिपब्लिक 2 बार, हंगरी 2 बार, क्रोएशिया व स्वीडेन एक-एक बार।’
‘क्या किसी टीम ने लगातार दो बार विश्व कप जीता है?’
‘हां, इटली ने 1934 व 1938 में और ब्राज़ील ने 1958 व 1962 में। दिलचस्प बात यह है कि इटली ने 1938 में खिताब जीतने के बाद अगली ट्राफी उठाने के लिए 44 वर्ष प्रतीक्षा की यानी वह फिर 1982 में चैंपियन बनी।’
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर

