लुधियाना:मोबाइल फोन छीनकर भाग रहा  बदमाश काबू 


लुधियाना, 2 जुलाई  - लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में देर रात उस समय हंगामा हो गया जब मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जबकि उसके 3 से 4 साथी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए।

घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को सड़क किनारे बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को खंभे से बंधा हुआ देखा जा सकता है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नकली (डमी) पिस्तौल भी बरामद हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाश इसी नकली पिस्तौल की आड़ में राहगीरों को धमकाकर मोबाइल फोन और कैश लूटते थे।

फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है और दूसरे फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

#लुधियाना:मोबाइल