Pahalgam के Nunwan Base Camp से निकला पहला जत्था, शुरू हुई पवित्र Amarnath Yatra


पहलगाम, जम्मू-कश्मीर 03 जुलाई  जम्मू-कश्मीर से बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा आज से शुरू हो गई है। पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पूरे उत्साह और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ। सुबह से ही नुनवान बेस कैंप में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा शुरू की। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल कैंप, आपातकालीन सेवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से यात्रा पूरी कर सकें। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाबा अमरनाथ के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 

#Pahalgam