औरतों की एक हजार की स्कीम पर भाजपा का निशाना, केवल सिंह ढिल्लों ने मान सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 3 जुलाई - पंजाब सरकार की महिलाओं के लिए स्कीम पर पंजाब BJP प्रेसिडेंट केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "...यह सरकार महिलाओं को 1,000 रुपये देने का बहाना बना रही है, उन महिलाओं के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हो रहा है। 

उन्होंने वादा किया था कि 18 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं को इसका फ़ायदा मिलेगा, लेकिन आज इन लोगों ने इतनी शर्तें लगा दी हैं कि 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं में से सिर्फ़ 36 लाख महिलाओं को ही यह रकम मिल रही है... अरविंद केजरीवाल पॉलिसी और नीयत का नारा लगाते थे। आज उनकी पॉलिसी और नीयत कहाँ चली गई?"

#BJP