भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शाम जालंधर पहुंचेंगे

जालंधर, 20 जून। BJP जिला महासचिव अशोक सरीन हिक्की के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शाम 7 बजे जालंधर के प्रभु श्री राम चौक पहुंचेंगे, जहां BJP कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि BJP जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य और जिला नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता भाग लेंगे। स्वागत समारोह के बाद प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक एक भव्य रोड शो निकाला जाएगा।

#BJP