होशियारपुर नगर निगम चुनाव: शाम 4 बजे तक 58.99% मतदान, 50 वार्डों के लिए 219 उम्मीदवार मैदान में
होशियारपुर, 5 जुलाई (नरिंदर सिंह बडला)- होशियारपुर नगर निगम चुनाव में शाम 4 बजे तक 58.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि शहर के कुल 50 वार्डों के लिए 139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में 219 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है और मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आज शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।
# होशियारपुर नगर निगम चुनाव: शाम 4 बजे तक 58.99% मतदान
# 50 वार्डों के लिए 219 उम्मीदवार मैदान में

