दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब ने टांडा में नेशनल हाईवे किया ब्लॉक

टांडा उड़मुड़, (होशियारपुर), 1 जुलाई (दीपक बहल) – दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे को बिजली घर चौक के पास अनिश्चित समय के लिए जाम करके धरना शुरू कर दिया है। धान और गर्मी के मौसम में लंबे बिजली कट और गन्ने के बकाए को लेकर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और पृथपाल सिंह गोराया के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों द्वारा लगाए गए जाम के दौरान नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीर गर्मी में सड़क पर फंसे रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस मौके पर किसान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

#Protest