मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ शुरू की

संगरूर, 1 जुलाई - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज धुरी से 'मां-बेटी सम्मान स्कीम' की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है और सम्मान की रकम खातों में आनी शुरू हो गई है और यह स्कीम कभी बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह मां-बेटी का सम्मान है और जनता का पैसा जनता को दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत बड़ी स्कीम है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बटन दबाकर पैसे ट्रांसफर करने की शुरुआत की। जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का पैसा महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया गया।

#CM Bhagwant Mann