सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पुंछ जिले का दौरा किया
सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी ली
नई दिल्ली, 9 जुलाई - सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को पुंछ जिले का दौरा कर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और समग्र सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।दौरे के दौरान वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने सेना प्रमुख को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, सीमा पर तैनाती और विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सेना प्रमुख को क्षेत्र में ऑपरेशनल तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधन तथा शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों की सतर्कता और तैयारियों की सराहना करते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

