आइए, सेवा, ईमानदारी और भरोसे के साथ फिर से रंगला पंजाब बनाएं - मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 16 जुलाई- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि आज मोहाली से 2,800 नए डिपो होल्डर्स को लाइसेंस सौंपकर हजारों परिवारों के लिए रोजी-रोटी का नया रास्ता खोला है। यह सिर्फ लाइसेंस नहीं, बल्कि लोगों की सेवा का पवित्र कर्तव्य है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ न्याय, ईमानदारी और प्यार से पेश आएं, खासकर बुजुर्गों, विकलांगों और गरीब परिवारों की मदद को अपना धर्म समझें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का हर फैसला लोगों की भलाई के लिए है और लोगों के टैक्स का हर पैसा फिर से लोगों पर खर्च किया जा रहा है।

आइए, सेवा, ईमानदारी और विश्वास के साथ फिर से रंगला पंजाब बनाएं।

#CM Bhagwant Mann