PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा ,कई परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे
चंडीगढ़ , 17 जुलाई चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी देकर रवाना करेंगे इन परियोजनाओं की देंगे सौगात: दौरे के दौरान प्रधानमंत्री तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनमें 31.23 किलोमीटर लंबे आईटी सिटी-कुराली (एनएच-205ए) ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन शामिल है, जिसकी लागत ₹1,936 करोड़ है. इसके अलावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एनएच-205ए से पीआर-7 स्पर और जीरकपुर बाईपास का शिलान्यास भी किया जाएगा.
इन दोनों परियोजनाओं पर ₹1,464 करोड़ और ₹1,878 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इन सड़कों के बनने से ट्राईसिटी में जाम की समस्या कम होगी और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा चंडीगढ़ के बीच सड़क संपर्क पहले से अधिक सुगम होगा. प्रधानमंत्री मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

