दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना समाप्त
नई दिल्ली, 22 जुलाई - कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है।
इसके साथ ही सीजेपी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर चल रहे अपने धरने को समाप्त करने का भी ऐलान किया। पार्टी ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
#दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना समाप्त

