सफाई कर्मचारियों के बंद का नडाला में दिखा असर, बाजार रहे बंद
नडाला/कपूरथला, 30 जुलाई (रघबिंदर सिंह)- सफाई कर्मचारियों द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का असर गुरुवार को कस्बा नडाला में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। बंद के समर्थन में नडाला के अधिकांश बाजार बंद रहे, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
बाजार बंद रहने के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों की वस्तुएं खरीदने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आवश्यक सेवाएं पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहीं। बाजार बंद होने से कस्बे में सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल भी काफी कम रही और सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया।
#सफाई कर्मचारियों के बंद का नडाला में दिखा असर
# बाजार रहे बंद

