पंजाब बंद के आह्वान पर फिरोजपुर पूरी तरह बंद

 

फिरोजपुर, 30 जुलाई (राकेश चावला) सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारी संगठनों द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का फिरोजपुर शहर और छावनी में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे, जबकि अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला और विभिन्न बाजारों में जाकर शांतिपूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाने की अपील की। कर्मचारियों ने दुकानदारों और आम लोगों से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि उनका आंदोलन अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर है।

#पंजाब बंद