इंडियन हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदला, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

नई दिल्ली, (30 जुलाई)- हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी का रंग बदल दिया गया है। भारतीय हॉकी टीम अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच विश्व कप में नीली जर्सी नहीं बल्कि भगवा रंग की जर्सी पहनेगी। इस फैसले के बाद से विवाद छिड़ गया है। 

वहीं हॉकी इंडिया ने जर्सी का रंग बदलने का कारण बताते हुए कहा- "जर्सी का रंग बदलने का फ़ैसला सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों की सलाह और उनसे हुई विस्तृत बातचीत के आधार पर लिया गया था। इसकी मुख्य वजह तकनीकी थी क्योंकि नीले रंग की प्लेइंग यूनिफॉर्म, नीली सिंथेटिक प्लेइंग सतह के साथ घुल-मिल जाती थी। यह सतह अब इंटरनेशनल हॉकी पिचों का स्टैंडर्ड रंग है। इस एक जैसे दिखने की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर साफ-साफ देखने में दिक्कत होती थी। जिस वजह से कोच और खिलाड़ियों ने पीले या केसरिया जैसे दूसरे रंगों का सुझाव दिया। सोच विचार के बाद, केसरिया रंग को फाइनल किया गया। वहीं केसरिया रंग का हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में से एक है, जो साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।"

#Indian Hockey Team