अम्बाला में 54वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ


अम्बाला , 31 जुलाई  श्री शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा महेश नगर स्थित ग्रेस बैंक्वेट हॉल में लगाए गए 54वें कांवड़ सेवा शिविर  का शुभारम्भ आज झंडा पूजन  किया । इस अवसर पर संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे  इस शिवर में श्रद्धालुओं को केवल भोजन, विश्राम और चिकित्सा जैसी सुविधाएं ही नहीं दी जा रहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है। शिविर में आने वाले कांवड़ियों को नशे से दूर रहने और सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संघ के प्रधान सुभाष गोयल व महासचिव पप्पू  अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति का वास्तविक स्वरूप अनुशासन, संयम और सेवा है। इसी उद्देश्य से शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िये को नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है, ताकि उनकी धार्मिक यात्रा सुरक्षित और सफल हो सके। साथ ही उन्हें यह भी समझाया जा रहा है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, सड़क पार करते समय सावधानी बरतें और निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें। 

#अम्बाला