'जितनी फेक न्यूज आती है, उतनी ही ज्यादा दिखती है' राजा वड़िंग का बड़ा बयान
फतेहगढ़ साहिब, 31 जुलाई- कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल आज नौ दिन के दौरे पर पंजाब पहुंचे। वह बूथ लेवल से फीडबैक लेंगे। भूपेश बघेल ने इस कैंपेन की शुरुआत फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से की है। इस दौरान राजा वारिंग ने कहा कि उनके लिए लीडरशिप कोई बड़ी बात नहीं है, भले ही पार्टी उनका टिकट काट दे। वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
राजा वड़िंग ने कहा कि पहले सैनिक बंदूक और टैंक से लड़ते थे। अब ड्रोन का जमाना है। अगर हम समय के साथ नहीं बदले तो धोखा खाएंगे। चुनाव फोन पर लड़े जाते हैं। जितनी फेक न्यूज आती है, उतनी ही ज्यादा दिखती है।
#Amarinder Singh Raja Warring

