मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल साइट का किया दौरा
नई दिल्ली, 1 अगस्त - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा, "भलस्वा का डंप साइट बहुत पुराना है जो 1994 से शुरू हुआ था। आज इसको 32 साल हो गए हैं मगर बीच में किसी ने इसका ध्यान नहीं किया। अब हमने 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत अनुकूल रूप से MCD, दिल्ली सरकार और भारत सरकार ने मिलकर इसे टेकअप किया है। पिछले साल 17 सितंबर को मैंने इसे एक तरह से गोद लिया था। मैंने देशभर के नेताओं से आह्वान किया कि वो एक-एक डंप साइट को गोद लें और उस पर लगातार नजर रखें ताकि वो जल्द से जल्द खत्म हो सकें। यह कितना बड़ा पहाड़ था मगर एक साल में यह कितना नीचे आ गया है।
#मनोहर लाल खट्टर

