आज प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 4 अगस्त- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे।

केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में पार्टी के 100 कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय से मार्च शुरू करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री को 2.33 लाख लोगों के हस्ताक्षरों वाली एक याचिका भी सौंपेंगे।

हालांकि, इस मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

 
#आज प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल