गुजरात में इस मॉनसून के दौरान चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत हुई, सात का इलाज जारी


नई दिल्ली, 4 अगस्त - गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने सोमवार को बताया कि इस मॉनसून सीजन में राज्य में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) से 22 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सीएचपीवी के 184 संदिग्ध मामलों में से 35 नमूनों में संक्रमण मिला है।पंसेरिया ने कहा कि गांधीनगर, राजकोट और अन्य जिलों के सरकारी अस्पतालों में सात मरीजों का उपचार जारी है, और सरकारी व निजी बाल चिकित्सालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लक्षण वाले मरीजों को तुरंत आईसीयू बेड पर भर्ती करें, ताकि अंगों के काम करना बंद करने से उन्हें बचाया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “राज्य में अब तक कुल 184 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 35 मरीज संक्रमित पाए गए हैं और 11 नमूनों के नतीजे अभी आने बाकी हैं।”

उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए मामलों में से 22 बच्चों की मौत चांदीपुरा वायरस की वजह से हुई है।

#गुजरात
# मॉनसून