E20 पेट्रोल की कीमतें तुरंत कम होनी चाहिए - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 4 अगस्त - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि विधानसभा में E20 इथेनॉल पेट्रोल को ज़बरदस्ती बेचे जाने और लोगों की गाड़ियों को हो रहे नुकसान का गंभीर मुद्दा उठाया गया है। केंद्र सरकार ने बिना किसी स्टडी के लोगों पर इथेनॉल मिला पेट्रोल थोप दिया है। सर्वे के मुताबिक, इससे 67% गाड़ियों का माइलेज कम हुआ है और 45% के इंजन खराब हुए हैं, जो आम लोगों की इनकम पर सीधी लूट है।
केंद्र सरकार ने खुद संसद में माना है कि E20 से माइलेज कम होता है। यह सब अमेरिका और कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ बड़ी ट्रेड डील को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। हमारी मांग है कि लोगों को शुद्ध पेट्रोल या E20 में से चुनने का अधिकार मिले और E20 के रेट तुरंत कम किए जाएं। हम आम लोगों की इस लूट के खिलाफ प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार को भेज रहे हैं।

