मध्य प्रदेश में लोग बदले की राजनीति को नकार रहे हैं: जीतू पटवारी
नई दिल्ली, 5 अगस्त - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव पर कहा,"मध्य प्रदेश में लोग बदले की राजनीति को नकार रहे हैं...मध्य प्रदेश की राजनीति का बदलने का जो जिम्मेदारी है वो दतिया पर है और दतिया के जनता ने वो जिम्मेदारी निभाई। मैं उनका धन्यवाद करता हूं इस जीत ने हम पर जो जिम्मेदारी दी है कि हम और ताकत से जनता की बात रखे। मैं सीएम से आग्रह करता हूं कि दतिया ने संदेश है कि बदले की राजनीति बंद करो...
#मध्य प्रदेश

