यमुनानगर: दिनदहाड़े ईंट से ह.मला कर व्यक्ति की ह+त्या
यमुनानगर, 5 अगस्त - यमुनानगर के संतपुरा गुरुद्वारा साहिब रोड पर बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक अज्ञात बाइक सवार ने राह चलते व्यक्ति के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान भगवानगढ़ निवासी 50 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिव कुमार पैदल जा रहे थे, तभी हेलमेट पहने बाइक सवार युवक पीछे से आया और उनके सिर पर ईंट से जोरदार वार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम, एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
#यमुनानगर

