गुरदासपुर के डीसी कॉम्प्लेक्स को ब.म से उड़ाने की धमकी

गुरदासपुर, 12 अगस्त (रोहित गुप्ता)- गुरदासपुर के डीसी कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसी कॉम्प्लेक्स को खाली करवा दिया और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली।

पुलिस टीमों ने कॉम्प्लेक्स के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इस संबंध में डीएसपी शहबाज सिंह ने बताया कि डीसी कॉम्प्लेक्स को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। फिलहाल पूरा कॉम्प्लेक्स सुरक्षित है।

डीएसपी ने लोगों से अपील की कि उन्हें घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 
#गुरदासपुर के डीसी कॉम्प्लेक्स को ब.म से उड़ाने की धमकी