इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7
नई दिल्ली, 15 अगस्त इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने की खबर आई। भूकंप के बाद स्थानीय राहत-बचाव और मौसम संबंधी एजेंसियों की तरफ से सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जिन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, वहां आपदा राहत बल और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को भेजा गया है।
इंडोनेशिया में भूकंप से हड़कंप
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के तट पर शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने की जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की तरफ से दी गई। स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 5:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में रहा।े भूकंप इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इस शक्तिशाली भूकंप के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी तेज कंपन महसूस किया गया।

