भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा व आखिरी टेस्ट मैच आज से
कोलंबो (श्रीलंका), 23 अगस्त - भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा व आखिरी टेस्ट मैच आज से शुरू होने जा रहा है। कोलंबो में यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। 2 मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारत की नजरें यह मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होंगी। वहीं श्रीलंका की टीम भी यह मैच जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त करने की कोशिश करेगी।
#भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा व आखिरी टेस्ट मैच आज से



