Jodhpur: आशुतोष रांका के कार्यक्रम में भारी हंगामा, BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

जोधपुर, 23 अगस्त - जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आशुतोष रांका के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता गांधी शांति प्रतिष्ठान की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचे, जहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया।

#Jodhpur
# आशुतोष रांका
# BJYM
# पुलिस