कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा

जयपुर, 22 अगस्त - जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सीजेपी टीम पर हुए हमले को लेकर सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रांका ने कहा कि कल हुई मारपीट और हिंसा के लिए बाहर से गुंडों को बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों की तस्वीरें आज ट्विटर पर सार्वजनिक की गई हैं और यही लोग घटना से एक रात पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा कि सुबह जिन लोगों ने हुड़दंग किया, वे पिछली रात कैलाश वर्मा के साथ मौजूद थे।
 
रांका ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से सुनियोजित और समन्वित हमला था। पत्थरों के इस्तेमाल के तरीके से ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों की मंशा जान से मारने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कल घटनास्थल पर पुलिस पूरी तरह नदारद थी। पुलिस से लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब पूरा देश और दुनिया यह देखेगी कि राजस्थान पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।
 

#जयपुर