पहले हुई बहस, फिर चला दीं गोलियां, जन्मदिन मना रहे युवकों पर फायरिंग
एस. ए. एस. नगर, 31 अगस्त (कपिल वधवा)- बीती रात गांव मोहाली के नजदीक जन्मदिन मना रहे कुछ युवकों के साथ दो बाइकों पर सवार युवकों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान एक गोली सलमान की बांह में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। साथियों ने घायल सलमान को तुरंत फेज-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर थाना फेज-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार करीब 4 से 5 राउंड फायर किए गए। फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

