राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति पर अखिलेश यादव का बयान, उठाए कई सवाल

उत्तर प्रदेश, 2 सितंबर - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति किए जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने से पुरानी बातें नहीं भुलाई जा सकतीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जिस तरह से दान की चोरी का मामला सामने आया, उसमें आम कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में 'राम धन' की चोरी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, लेकिन बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन से जुड़े घोटाले किए गए और गरीबों को उनका उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

#राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति पर अखिलेश यादव का बयान
# उठाए कई सवाल