कल बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इस जिले में आदेश लागू, कक्षा आठ तक के बच्चे नहीं जाएंगे विद्यालय
लखीमपुर खीरी, 1 सितंबर - यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में दो सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बुधवार को बंद रहेंगे। हालांकि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
#स्कूल
# यूपी

