चंडीगढ़ के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़, 11 अगस्त - चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद दोनों स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर तलाशी अभियान शुरू किया गया। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों ने स्कूलों के अंदर और आसपास के क्षेत्रों की जांच की।
पुलिस धमकी के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से भी लगातार संपर्क बनाए रखा है।
घटना के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। फिलहाल तलाशी अभियान के दौरान दोनों स्कूलों से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

