दुबई - महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

दुबई, 5 सितंबर - टी-20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवरों में 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित लक्ष्य 8.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

#दुबई - महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया