IND W vs THA W : शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी, भारत की दमदार शुरुआत

दुबई, 30 अगस्त - भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना महिला एशिया कप टी20 में थाईलैंड से हो रहा है। भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी जारी है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। फिलहाल शेफाली और प्रतिका रावल क्रीज पर हैं। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। 
एशिया कप में पिछले एक दशक से भारत का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फॉर्म और प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने की होगी। भारत ने टी20 एशिया कप के 2016-17 से अब तक खेले गए पांच संस्करणों में तीन बार खिताब जीता है।

#शेफाली वर्मा
# भारत