लुधियाना में दलित समुदाय ने नेशनल हाईवे किया जाम
लुधियाना, 9 सितंबर, (रूपेश कुमार) - संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर की बेअदबी मामले को लेकर लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर दलित समुदाय ने बंद की काॅल दी थी, जिसका आज लुधियाना में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। दलित समुदाय के नेताओं ने नेशनल हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर दिया है, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस बीच, पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
#Dr. B. R. Ambedkar

