कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
नई दिल्ली, 9 सितंबर - प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच के दायरे में मंत्री की सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
मंत्री के बंगलूरू वाले ठिकाने पर भी तलाशी
अधिकारियों ने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें 64 वर्षीय मंत्री सतीश जारकीहोली का बंगलूरू के डॉलर्स कॉलोनी स्थित परिसर भी शामिल है। ईडी की टीम इन जगहों पर दस्तावेजों और अन्य संभावित सबूतों की जांच कर रही है। हालांकि, एजेंसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

