सांसद शम्मी ओबेरॉय ने कहा है कि यह करना संसद का काम है:उमर अब्दुल्ला


श्रीनगर, 15 सितंबर - जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने NDA शासित राज्यों में UCC लागू करने पर कहा, "इस हवाले से नेशनल कांफ्रेंस ने अपना बयान जारी किया है। हमारी सभा के सांसद शम्मी ओबेरॉय ने कहा है कि यह करना संसद का काम है...  आप अलग-अलग रियासतों से क्यों कर रहे हैं। इनके NDA में इससे हर कोई सहमत नहीं है। JDU ने सीधा हाथ ऊपर कर लिया है और कहा है कि यह बिहार में लागू नहीं होगा। जब इनके खुद के लोग UCC के लिए तैयार नहीं हैं तो ये लोग कैसे कह सकते हैं कि यह पूरे देश में लागू होना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि ये लोग संसद में इसे पास कर पाएंगे।"

#सांसद शम्मी ओबेरॉय