दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

 

नई दिल्ली, 14 सितंबर - दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि फतेहपुर बेरी इलाके में आया नगर में हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे जिम ट्रेनर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान जिम ट्रेनर विजय कुमार के तौर पर हुई है। गोलीबारी में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हमले में दो संदिग्ध शामिल थे, जिन्होंने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। इलाके में अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

#दिल्ली
#जिम ट्रेनर