दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए अहम खबर: रविवार को बदला मेट्रो का समय, सभी लाइनों पर होगा बदलाव

नई दिल्ली, 11 सितंबर - दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने परीक्षा देने वाले छात्रों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार, 13 सितंबर को मेट्रो सेवाएं समय से पहले शुरू करने का फैसला किया है। इस दिन सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी।

डीएमआरसी के अनुसार, यह व्यवस्था परीक्षा देने वाले छात्रों और आम जनता को सुगम एवं समयबद्ध आवाजाही की सुविधा देने के लिए की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मेट्रो के समय में किए गए इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

#दिल्ली मेट्रो