एमसीडी ने सत्य निकेतन में गिरी इमारत के साथ लगती इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने का काम फिर शुरू किया

नई दिल्ली, 10 सितंबर - एमसीडी ने 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के साथ लगती इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने का काम फिर शुरू कर दिया है। साइट पर धूल कम करने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

बता दें कि 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद प्रशासन ने आसपास की कमजोर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरी हुई इमारत के साथ लगती एक इमारत को कमजोर पाए जाने के बाद उसे गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एमसीडी के अनुसार, इमारत को गिराने का काम नियंत्रित तरीके से किया जा रहा है।

#एमसीडी ने सत्य निकेतन में गिरी इमारत के साथ लगती इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने का काम फिर शुरू किया