दिल्ली पीजी हादसा: एमसीडी का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले तीन और इंजीनियर सस्पेंड
नई दिल्ली, 10 सितंबर - दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत ढहने के हादसे को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एमसीडी ने तीन और इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।
एमसीडी द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इन अधिकारियों पर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाने और जानबूझकर निष्क्रियता बरतने का आरोप है।
अधिकारियों के मुताबिक, सत्य निकेतन में हुए इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा न जाए। अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।

