इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: लखनऊ से सऊदी जा रही थी उड़ान, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली, 10 सितंबर - लखनऊ से दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान में बम होने की धमकी मिली। विमान में कुल 133 लोग सवार थे। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा को देखते हुए विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू कर दी।
 
इंडिगो की यह फ्लाइट लखनऊ से दम्माम के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान बम की धमकी सामने आई। सुरक्षा एजेंसियों को विमान के अंदर एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर बम की धमकी लिखी हुई थी। इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और सुरक्षित तरीके से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

#इंडिगो
# फ्लाइट
# लखनऊ