पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम 2026 को लेकर समन्वय समिति का किया गठन

चंडीगढ़, 16 सितंबर- श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम 2026 को लेकर समन्वय समिति का गठन किया है। 7 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।

समिति में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, सेवानिवृत्त जस्टिस जसपाल सिंह, सेवानिवृत्त जस्टिस गुरबीर सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं पीपीएससी के चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख तथा लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

यह समिति श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित समिति के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखेगी।

#पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम 2026 को लेकर समन्वय समिति का किया गठन