मध्य प्रदेश : भक्तों को ले जा रही कार नाले में बही 


आगर मालवा, 19 सितंबर - माँ बगलामुखी मंदिर के पास भक्तों को ले जा रही कार बारिश के पानी के नाले में बह गई।
इस मामले में SP दिलीप कुमार सोनी ने बताया, "सुबह नलखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी डूबी हुई स्थिति में है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन ने उस गाड़ी को बाहर निकाला। उसमें 8 शव मिले, जिनमें 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष हैं… पूरे मामले की जांच चल रही है... यह देर रात की घटना है, मगर समय अभी पता नहीं चल पाया है... गाड़ी अंदर से बंद थी और इसी कारण वो बच नहीं पाए..."

#मध्य प्रदेश