Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने उज्बेकिस्तान पर 8-0 की बढ़त बनाई
आइची नागोया, 20 सितंबर - महिला हॉकी में पूल मैच में भारत ने दूसरे क्वार्टर में उज्बेकिस्तान पर 8-0 की बढ़त बना ली है। अब तक भारत की छह खिलाड़ियों ने आठ गोल दागे हैं। लालरेमसियामी ने छठे मिनट में, दीपिका ने आठवें, 22वें और 26वें मिनट में, ईशिका ने 12वें मिनट में, बलजीत कौर ने 13वें मिनट में, नेहा ने 18वें मिनट में और रुतुजा पिसल ने 23वें मिनट में गोल दागे। हाफटाइम तक भारत 8-0 से आगे रहा।
#Asian Games 2026
# महिला हॉकी

